विषय-सूची
- सपना चौधरी का जीवन परिचय (Sapna Choudhary Biography in Hindi)
- सपना चौधरी का आरंभिक जीवन (Life Story of Sapna Chaudhary in Hindi)
- सपना चौधरी का व्यक्तिगत जानकारी (Sapna Choudhary Biography in Hindi)
- सपना चौधरी की शिक्षा (Sapna Choudhary Education in Hindi)
- सपना चौधरी का करियर (Sapna Choudhary career in songs in Hindi)
- सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Songs)
- निष्कर्ष (Conclusion)
सपना चौधरी का जीवन परिचय (Sapna Choudhary Biography in Hindi)
सपना चौधरी का जीवन परिचय:- यह उत्तर भारत की बहुत लोकप्रिय प्रसिद्ध डांसर है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश और कई राज्यों में इनकों किसी भी प्रकार की पहचान देने की आवश्यकता नहीं है। यह पेशे से एक सिंगर और डांसर है। सपना ने कई गानों को अपनी आवाज दी है, जो अक्सर हर जगहो पर सुनने को मिलता रहता है। वह अपनी बेहतरीन डांसिंग स्टाइल के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। सपना ने कलर्स टीवी की सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। इस शो की प्रतिभागी होने के बाद सपना को बॉलीवुड के कई फिल्मों में आइटम सोंग्स करने का मौका मिला।
सपना चौधरी बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानावत की सबसे बड़ी फैन हैं। सिंगर में नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) और संजय दत्त की बड़ी फैन है। सपना के सबसे लोकप्रिय गाने जैसे ‘सॉलिड बॉडी, गोरा गोरा, सारा रोला पथिल कमर का, बहू ज़मीदार की, दर वादे जीई, कहबॉजे सी तेरी जवानी और दहता मरना’ है। सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म ‘नानू की जानू’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्पेशल डांस नंबर कर चुकी हैं और वे “दोस्ती के साइड इफ़ेक्ट” फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री भी कर चुकी है। उनकी यह फिल्म दिसम्बर 2018 में सिनेमाघरों में आयी थी।
सपना चौधरी का आरंभिक जीवन (Life Story of Sapna Chaudhary in Hindi)
सपना चौधरी का “जन्म 25 सितंबर 1990” को भारत के राज्य हरियाणा, रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी एक मध्यम वर्गीय परिवार से है। सपना के पिता उत्तर प्रदेश से हैं और उनकी मां हरियाणा से है। मां का नाम नीलम चौधरी है। इनके माता-पिता ने लव -मैरिज शादी की थी। परिवार में माँ, उनके दो छोटे भाई-बहन भी है।
- जब सपना 12 साल की थी। तब अचानक उनके पिता की मौत हो गई।
- उनके पिता बहुत दिनों से बीमार थे, जिसके कारण सपना बहुत चिंतित थी।
- वो इतने ज्यादा बीमार हो गये थे कि उनकी बीमारी में घर का सारा पैसा लग गया।
- यहां तक की सपना चौधरी की माँ ने अपने घर को भी गिरवी रख दिया।
- जब सपना के पिता का मौत हुआ। तब सपना अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
- तब उसके कम उम्र के नाजुक कंधो पर पूरे परिवार का भार आ गया था।
- अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए सपना रोहतक के स्थानीय ऑर्केस्ट्रा के साथ जुड़ गई।
- जब सपना ने अपनी कमाई से घर के गिरवी रखे हुए कागजात को छुड़ाये।अपनी माँ को गिफ्ट में सपना ने घर का कागजात दिया।
- सपना ने एक इंटरव्यू में कहा था की वो जब अपनी माँ को घर का कागजात वापस की थी।
- तब उनकी माँ ने ख़ुशी से गले लग कर रो पड़ी थी। उस घर से उनकी माँ-पापा की ढेर सारी यादे जुडी थी।
- वो उसे कैसे अपने हाथों से जाने देती। उस घर से बचपन की यादे जुडी हुई थी।
- सपना अविवाहित (Unmarried) है।
सपना चौधरी का व्यक्तिगत जानकारी (Sapna Choudhary Biography in Hindi)
नाम | सपना चौधरी |
जन्म | 25 सितम्बर 1990 |
जन्म स्थान | रोहतक, हरियाणा |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
ऊँचाई | 5 फीट 7 इंच |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
मशहूर गाना | बहु जमींदार की, गोरा गोरा |
अफेयर्स या बॉय फ्रेंड | ए. हूडा |
व्यवसाय | डांसर & सिंगर |
इसे भी पढ़े- स्वामी विवेकानंद की जीवनी (Swami Vivekananda biography in Hindi)
सपना चौधरी की शिक्षा (Sapna Choudhary Education in Hindi)
सपना चौधरी एक डांसर है। ये बात तो हर कोई जनता है। लेकिन किसी ने कभी ये जानने की कोशिस नहीं कि, की सपना आखिर एक आर्केस्ट्रा से क्यों जुड़ी? सपना का भी तो खोवाईस होगा की वह पढ़-लिख कर कुछ बने। जैसे बाकि लोगो का ड्रीम होता है की वह “डॉक्टर, इंजिनीअर, ऑफिसर, सिविल सर्विस या डिफेन्स में एक अच्छी पोस्ट लेना, MBA, होटल मैनेजमेंट” करना आदि। लेकिन सपना ने अपना करियर मज़बूरी में चुनी थी।
सपना का स्कूलिंग रोहतक से ही हुआ। वह सिर्फ 12वी तक पढ़ी है। सपना चौधरी ने कलर्स टीवी की शो बिग बॉस के सीजन 11 में एक टास्क में उन्होंने बताया था की वह “IPS ऑफिसर” बनना चाहती थी। लेकिन उनके पापा का मौत हो जाने के बाद सारी जिम्मेदारी अपने कंधो पर ले ली। उनको पैसे की जरूरत थी। ताकि वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।
तब उनके सामने हालत ऐसे थे की वह सही-गलत का पहचान नहीं कर सकती थी। वह अपने करियर को ख़ुशी से नहीं चुनी। वह ऐसा हालात था की उसमें उनको अपने परिवार के लिए आर्केस्ट्रा ज्वाइन किया और अपने परिवार की जिम्मेदारी को सम्भाला।
फिल्में (Films)
वर्ष | फिल्म | भाषा |
2018 | दोस्ती के साइड इफेक्ट्स | हिंदी |
2018 | नानू की जानू | हिंदी |
2018 | वीरे की वेडिंग | हिंदी |
2017 | जर्नी ऑफ़ भाँगओवर | हिंदी |
2017 | एक तू एक मै | हिंदी |
सपना चौधरी का करियर (Sapna Choudhary career in songs in Hindi)
- सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा की एक आर्केस्ट्रा टीम से की थी।
- सपना चौधरी ने रागनी कलाकारो के टीम के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत की थी।
- सपना शुरू में हरियाणा और आस-पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी।
- उसके बाद सपना ने सोलो डांस करना शुरू कर दिया दिया।
- मोर म्यूजिक कम्पनी ने ‘सॉलिड बॉडी रै’ एक गाने को रिलीज किया।
- यह एक हरियाणवी गाना है। इस गाने पर सपना चौधरी ने डांस किया।
- यह गाने के साथ-साथ सपना का डांस भी उमीद से जयादा हिट हुआ।
- जिसके बाद से सपना को हरियाणा के साथ-साथ और कई राज्यों में भी पहचान मिली।
- उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है।
सपना चौधरी के गाने (Sapna Choudhary Songs)
- तेरी आखा का यो काजल (Teri Aakhya Ka Yo Kajal)
- तु चीज लाजवाब (Tu Cheej Lajwaab)
- इंग्लिश मीडियम (English Medium)
- बदली बदली लाज (Badli Badli Laage)
- तेरी लत लत जा जी (Teri Lat Lat Ja Gagi)
सपना चौधरी का विवाद (Sapna Choudhary Controversy life in Hindi)
सपना चौधरी को विवादों से सामना होता रहा है। सपना चौधरी के बारे में लोगों की अपनी-अपनी राय है। जिनमे से कुछ उन्हें आइटम गर्ल कहते है, तो कुछ लोग उनके डांस को अश्लील मानते है। कुछ लोगों का कहना है की वो अश्लील है। लेकिन सपना ने ऐसे लोगों को अपने मजबूत जवाब में ये कहते हुए अश्लील होने के टैग को अस्वीकार कर दिया है कि अगर वह अश्लील है तो बॉलीवुड में जो भी जो अभिनेत्री आईटम गानों पर डांस करती है तो फिर वो क्या है?
सपना उस वक्त विवादों में फिर से आई। जब उसने चूहों को मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी आत्महत्या के प्रयास का कारण उन्होंने बताया था कि 2016 में अपने एक शो के दौरान उन पर दलित भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था। इसके लिए उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। संतपाल तंवर ने उनके खिलाफ़ ऑनलाइन अभियान चलाया था। इस अभियान में लोग सोशल मीडिया पर सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पड़ी करते थे।
सपना के खिलाफ जितने भी अभियान और केस दर्ज हुए। उनके खिलाफ मोर्चा भी निकला गया। कम उम्र में वह बहुत कुछ देख चुकी थी या यह भी कहना गलत नहीं होगा की वह झेल चुकी थी। ये सब चीजों से वह फ्रस्टेट हो कर आत्महत्या का रस्ते को चुनी। एक बार नहीं दो-दो बार आत्महत्या की। लेकिन वह दोनों बार बच गई। कहते है ना की “समय से पहले और समय के बाद कुछ नहीं मिलता है और अगर समय से पहले और समय के बाद जो मिल जाता हैं वो कभी दुखदाई होता है।” वो चीज हर समय आपके बुरे वक्त को याद दिलाता रहता हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, आज मशहूर डांसर “सपना चौधरी का जीवन परिचय (Sapna Choudhary Biography in Hindi)” को जाना। उम्मीद करती हु की मैंने सपना के बारे में आपको सारी जानकारियाँ दे दी है। सपना चौधरी उन लोगों के लिए एक मिसाल हैं। जो सोचते हैं कि बेटा ही परिवार की जिम्मेदारी को सम्भाल सकता है। सपन चौधरी को बेटा बनने की जरूरत नहीं है। वह बेटी ही बन कर अपने घर को बखूबी सम्भाल रही है। सपना कम पढ़ी-लिखी होने के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है।
इन्हें भी देखे –
- संचार क्या है? (What is Communication in Hindi) – जाने हिंदी में।
- कमर और पेट की चर्बी घटाने के घरेलू उपाए (Weight Loss Tips In Hindi)
- पनीर बटर मसाला बनाने की विधि हिंदी में (Paneer Butter Masala Recipe in Hindi)
- घरेलू ब्यूटी टिप्स हिंदी में (Home Beauty Tips in Hindi) – जाने हिंदी में।
- जनसंपर्क क्या है? (What is Public Relations in Hindi) – पूरी जानकारी हिंदी में।
- धूम्रपान छोड़ने के आसान तरीके (Easy Way to Stop Smoking in Hindi)