विषय-सूची
- पनीर बटर मसाला बनाने की विधि (Paneer Butter Masala in Hindi)
- पनीर बटर मसाला बनाने की विधि
- घर पर पनीर बनाने की विधि (Ghar Par Paneer Banane ki Recipe)
- पनीर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Making Cheese in Hindi)
- घर पर पनीर बनाने की विधि (Ghar Par Paneer Banane ki Recipe)
- पनीर के टुकड़े की रख रखाव
- पनीर बटर मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री
- पनीर बटर मसाला बनाने की विधि (Paneer Butter Masala Banane ki Vidhi)
- सर्व करने से पहले सजाये (Garnish Before Serving)
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि (Paneer Butter Masala in Hindi)
“पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” को एक रेस्टोरेंट शैली में बनाया जायेगा।
पनीर बटर मसाला निश्चित रूप से मेरी पसंदीदा व्यंजनों में से एक है।
वेजिटेरियन या नॉन वेजिटेरियन हो सबको पनीर की यह डिश “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” सबको पसंद है।
हर कोई “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” को जानना चाहता है।
सबसे बड़ी बात यह है की जब हर कोई पनीर को स्मूद बनाना चाहता है।
वे लोग बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” को बनाना चाहते है।
यदि आप एक पनीर प्रेमी हैं। तो यह “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” सभी पनीर व्यंजनों का राजा है।
“पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” पनीर बटर मसाला अपने आप में ही एक अलग और विशेष डिश के रूप में उभरता है।
हर किसी के घर में पनीर बटर मसाला को सप्ताह में एक बार जरुर बनाया जाता है।
पनीर बटर मसाला को आप किसी भी चीज के साथ परोश सकते है।
आप इसे बहुत सारे सलाद के साथ इसे खाना चाहेंगे।
पनीर बटर मसाला को आप नान के साथ, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा, रोटी या पराठा कुछ भी के साथ इसे परोश सकते है।
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि
पनीर बटर मसाला में एक बात खास होती है।
उसकी ग्रेवी उसको सबसे खास बनाती है।
उसकी जो मलाईदार ग्रेवी, सॉफ्ट पनीर और स्मूद मसाला ये सारी चीजे पनीर बटर मसाला को सबसे हट कर और खास बनाती है।
तो पनीर प्रेमियों और चटोरों “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” को जानना शुरू करते है।
आपके हर सवालों का जवाब देने के लिए मैं यहां हाजिर हूं।
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि, पनीर से बहुत सारे रेसिपीज बनाये जाते है।
लेकिन आज हमलोग “पनीर बटर मसाला बनाने की विधि” जानेगें।
इस सब्जी को बनाना बहुत आसान है। यह रेसिपी सभी को पसंद आती है।
इस सब्जी की ग्रेवी काफी सॉफ्ट और इसका पनीर भी काफी सॉफ्ट होता है।
भारतीय शाकाहारी व्यंजनो में ज्यादा पसंद किया जाता है। पार्टी या खास मेहमानों के आने पर आप इसे बना सकते है।
इस सब्जी को आप बिना प्याज और लहसन के भी स्वादिस्ट बना सकते है।
घर पर पनीर बनाने की विधि (Ghar Par Paneer Banane ki Recipe)
हम सभी को पनीर पसंद है। बच्चे इसे बहुत शौक से खाते हैं।
पनीर स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
अक्सर हमें पनीर के लिए बाजार जाना पड़ता है। लेकिन आप बड़ी आसानी से पनीर घर पर बना सकती है।
इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। सिर्फ 10 मिनट लगेंगे।
दूध को उबालकर फाड़ने में और बाद में 30 मिनट चाहिए पनीर को सेट होने के लिए और यह तैयार हो जायेगा। है ना आसान?
पनीर बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Making Cheese in Hindi)
- दूध– यहां आप हमेशा पैकेट वाले दूध में फुल क्रीम वाल दूध का ही इस्तेमाल करे। कभी भी कम फैट वाला या बिना फैट का दूध ना उपयोग करे। आप यहां गाय का या भैंस का दूध ले सकते है। 1 लीटर गाय के दूध से 200 ग्राम पनीर बनेगा और भैंस के दूध से 225-250 ग्राम मिलेगा। क्योंकि भैस का दूध फुल क्रीमी होता है।
- खटाई– आप यहां दूध को फाड़ने के लिए खाते के र्रोप में इस सारी चीजों का इस्तेमाल कर सकती है। जैसे- निम्बू का रस (Lemon Juice), खट्टा दही (Sour Curd), विनेगर (Vinegar) यानि सिरका या फिटकरी (Alum) का छोटा कड़ आदि। आपको मैंने जो तरीका इस्तेमाल करने के लिए बताया है। वो मैंने अपनी माँ से सीखा है। जो हमेशा घर में हर चीजों को आसान कर देती है।
घर पर पनीर बनाने की विधि (Ghar Par Paneer Banane ki Recipe)
- एक पतीला ले और उसे गैस पर बैठाये, गैस को ऑन करे।
- पतीले में दूध ले और इसे मध्यम आंच पर रखे।
- दूध को एक उबाल आने तक इन्तेजार करे।
- जैसे ही दूध उबलने लगता है।
- गैस की आंच को बंद कर ले।
- फिर तुरंत ही निम्बू का रस डाले।
- इसे चमच से मिला दे।
- दूध फटना शुरू हो जायेगा।
- अगर दूध अच्छी तरह नहीं फटे तो गैस को दुबारा ऑन करे।
- ध्यान रखे की गैस लो फ्लेम पर हो।
- फिर निम्बू का रस को मिलाये।
- दूध अच्छी तरह से फट जाएगी।
- जैसे ही सारा दूध फट जाता है।
- उसका छेना ऊपर तैरने लगे और निचे की और पानी अलग हो जाए।
- तो इसका मतलब यह तैयार है।
- अब एक छन्नी में कॉटन का कपडा रखे और निचे एक बड़ा जग रखे।
- इसमें छेना और पानी को छानकर अलग करे।
- इसे 5 मिनट तक ऐसे रखे ताकि अतिरिक्त पानी अच्छे से निकल जाए।
- अब कपडे को एकसाथ लेकर हलके से दबाये और इसे थोड़ा चपटा करके एक प्लेट पर रखे।
- पनीर के ऊपर दूसरी प्लेट रखे।
- पनीर के ऊपर कुछ वजनवाला सामान रखे।
- जैसे सिलवट या लोडा, मोटी किताबे, कोए भारी बर्तन आदि रख सकते है।
- इसे इसी तरह 30 मिनट तक के लिए छोड़ दे।
- बाद में वजन हटाकर देखेंगे तो पनीर तैयार है।
- आप इसे अपने इच्छा अनुसार आकार में काट ले।
पनीर के टुकड़े की रख रखाव
- पनीर के टुकड़ो को एक डिब्बे में पानी में डुबोकर फ्रिज में रखे।
- हर 24 घंटे में यह पानी बदलते रहे।
- इसका इस्तेमाल करने से पहले पानी को निकाल ले।
- फिर पनीर को नैपकिन या रुमाल की मदद से हलके से सूखा ले।
- ऐसे करने से यह 3-4 दिनों तक फ्रिज में रखा जा सकता है।
- अगर इसे पानी में नहीं रखा तो यह किनारो से सुख जाएगा और खाने में नरम नहीं रहेगा।
- अगर आप इसे पानी में रखना भूल गए तो तब क्या करे?
- इसको इस्तेमाल करने से पहले इसे 10 मिनट तक गुनगुने पानी में रखे।
- ताकि सूखा हुआ भाग थोड़ा सा नरम हो जाए।
- इसे फ्रीजर में 1 महीने से भी ज्यादा रख सकते है।
- इसके लिए इसे एक जिप लॉक बैग में अच्छे से बंद करके रखे।
पनीर बटर मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री
- तैयारी का समय – 15 मिनट
- पकने का समय – 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए – 4
पनीर बट्टर मसाला की आवश्यक सामग्री
- 3 बड़ा चम्मच मक्खन
- 250 ग्राम पनीर
- 3 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 तेज़ पत्ती
- 1 इंच दालचीनी छड़ी
- 3 लौंग
- 2 इलायची
- 2 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट,
- 4 प्याज का पेस्ट,
- 6 टमाटर का पेस्ट,
- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर,
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी (सूखा),
- 4 चम्मच फ्रेश क्रीम,
- नमक का स्वाद लेना।
पनीर बटर मसाला बनाने की विधि (Paneer Butter Masala Banane ki Vidhi)
- प्याज (Onion), मिर्च (Chilli), अदरक (Ginger) और लहसुन (Garlic) को मिक्सी (Mixy) में पीस कर इन सबका पेस्ट बना ले।
- काजू (Cashews) का पेस्ट बनाने के लिए उसे दो टेबल स्पून पानी के साथ मिक्सी में पीस लें।
- टमाटर की प्यूरी तैयार कर ले।
- एक कडाही ले उसे गैस पर मध्यम आंच पर रखे।
- उसमे 3 बड़ा चम्मच मक्खन डाले और गरम कीजिये।
- उसके फोरन में 1 दालचीनी (Cinnamon), 1 तेज़ पत्ती (Bay Leaf), 3 लौंग (Cloves) और 2 इलायची (Cardamom) को डाले।
- उसके बाद प्याज, अदरख, मिर्च और लहसन के पेस्ट को डालकर उसे हल्के भूरे रंग होने तक भूनिए। उसमे 4-5 मिनट लगेंगे।
- 3 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर (Turmeric Powder), 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर (Garam Masala Powder), डालकर 30-40 सेकंड के लिए भुने। फिर काजू का पेस्ट (Cashew Paste) डालिए।
- चम्मच से लगातार हिलाते हुए दो मिनट के लिए भुने।
- 1/2 कप पानी और नमक डाले। चम्मच से अच्छे से मिलाते हुए उसे तेल सतह पर आने तक पकाइए।
- इसमे लगभग 4-5 मिनट का समय लगेगा। जब ग्रेवी तैयार हो जाए।
- तब पनीर के टुकड़े को ग्रेवी में डाले और सिर्फ आधा मिनट तक ही पकाये।
- वरना पनीर के टुकड़े टूट का ग्रेवी में ही मिल जायेंगे।
- उसके बाद ताजा क्रीम डाले।
- ठीक से मिलाइए और गैस बंद कर दे।
- एक सर्विंग बाउल में तैयार पंजाबी “पनीर बटर मसाला” की सब्जी निकाल कर क्रीम या मक्खन के साथ सजाये।
सर्व करने से पहले सजाये (Garnish Before Serving)
एक छोटा सा प्याला में पनीर बट्टर मसाला को निकले और उसमे ऊपर से फ्रेश क्रीम को गोल-गोल घुमा कर डाले और बारीक़ कटा हुआ धनिया पत्ती से सजाये। अब आप इसके साथ सिंपल रोटी, नान, लच्छा पराठा के साथ सर्व कर सकते है।
इन्हें भी देखें –
- स्वामी विवेकानंद की जीवनी, शिक्षा, मृत्यु और योगदान जाने हिंदी में |
- बैंक खाते को आधार से लिंक करने की समय सीमा 31 मार्च तक बढ़ी जाने हिंदी में?
- संचार क्या है? (What is Communication in Hindi) – जाने हिंदी में।
- वीर सावरकर का जीवन परिचय (Biography of Veer Savarkar in Hindi)
- प्रधानमंत्री जन धन योजना क्या है? (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana in Hindi)
- आर्टिकल 370 क्या है? (Article 370 Kya Hai) – पूरी जानकारी हिंदी में।