विषय-सूची
भारत की 5 सबसे खौफनाक जगह, जहां होती हैं अजीब घटनाएं!
भारत की 5 सबसे खौफनाक जगह, 21वीं सदी में दुनिया बहुत ही तरकी कर चुकी हैं। लेकिन आज भी लोगों में अंधविश्वास कम नहीं हुआ हैं। एक बात तो हैं। हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भूत-प्रेत की कहानियों को लोग बड़े ही चाव से सुनते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग से दिलचस्प भूत-प्रेत की कहानियां सुनने में बहुत मज़ा आता हैं और ज्यादातर ये कहानियां अंधेरी सुनसान रातों के समय ही होती हैं। जहा पर कोई भी लाइट नहीं होती हैं।
कभी-कभी तो डर भी जाते हैं,मनो कोई पीछे से देख रहा हैं। कभी आचानक से तेज़ हवाए कान के पस से गुजर जाती हैं और हम भयंकर डर जाते हैं। इस पर तो फिल्म के साथ-साथ सीरियल और वेब सीरिज भी बनने लगे हैं और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसे जगह भी है। जहा पर भूत देखे जाते हैं। भले ही हमारा साइंस इसे नही मानता हैं। लेकिन मैं आपको भारत के ऐसे 5 डरावनी जगहों के बारे में बताएँगे जो अजीब घटनाओ के लिए सुर्ख़ियों में रहता हैं।
1.भानगढ़ का किला, राजस्थान [Fort of Bhangarh]
भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहों में आता हैं। सोलहवीं शताब्दी में भानगढ़ को राजा माधो सिंह ने बसाया था।
300 सालों तक भानगढ़ खूब फलता फूलता रहा है। भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती बहुत ही सुन्दर थी। लेकिन सुन्दरता भी श्राप से कम नहीं होता हैं।
एक दिन आचानक काले जादू में महारथ हासिल किये। तांत्रिक सिंधु सेवड़ा राजकुमारी को देख कर आसक्त हो जाता है। राजकुमारी को पाने की चाहत में उन पर काला जादू करता है। लेकिन वो खुद ही उसका शिकार हो कर मर जाता है और मरने से पहले भानगढ़ को बर्बादी का श्राप दे जाता है।
संयोग से उसके एक महीने बाद ही पड़ौसी राज्य अजबगढ़ से लड़ाई में राजकुमारी सहित सारे भानगढ़ वासी मारे जाते है। ऐसा मना जाता हैं की मरे हुआ लोगों और राजकुमारी रत्नावती का भूत वहां पर दिखता है। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग ने बोर्ड भी लगा रखा है कि शाम होने के बाद व सुबह होने से पहले इस किले में प्रवेश वर्जित है।
2. शनिवारवाडा किला, पुणे [Shaniwarwada Fort]
शनिवारवाडा किला पुणे में आज भी हैं। 1746 में पेशवाओ के राजा ने बनवाया था।इस महल के पाच दरवाजे थे। दिल्ली दरवाजा, मस्तानी दरवाजा,खिड़की दरवाजा, गणेश दरवाजा और जम्भुल दरवाजा।
माधव राव की मौत के बाद 13 साल के नारायण राव को गद्दी सम्भालने मिली। लेकिन नारायण राव की चची ने राजगद्दी की लालच में सैनिको से कह कर हत्या करवा डाला। नारायण ने अपने चाचा को आवाज दी “बचाव चाचा बचाव”।
वहा के स्थानीय लोगों का कहना हैं की आज भी हर पूर्णिमा और आमवस्या की रात को “बचाव चाचा बचाव” की आवाज आती हैं। यह भी रात में रुकना या रात के समय घूमना मना हैं।
3.पिसावा के जंगल, उत्तर प्रदेश [Pisawa Forest]
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक गाव हैं पिसावा। उस गाव में एक बड़ा ही भयानक जंगल हैं। पिसवा गाव के जंगल होने की वजह से इसका नाम पिसावा के जंगल पड़ गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह हिस्सा देहात में पड़ता हैं और बेहद रहस्यमयी है। इसमें अंदर घुसने से पर्यटक डरते हैं।
कारण है कि सुनसान जंगल से अजीब-अजीब आवाजें सुनाई पड़ती हैं।
4.कुलधरा गांव, जैसलमेर [Kuldhara Village, Jaisalmer]
यह राज्य राजस्थान के जैसलमेर ज़िले में स्थित है। इसे भूतों का गाँव भी कहा जाता है। गाँव का निर्माण पालीवाल ब्राह्मणों के द्वारा हुआ था। सलीम सिंह जो जैसलमेर के एक मंत्री हुआ करते थे। वो गाँव पर काफी शख्ती से पेश आता था।
इस कारण सभी ग्रामवासी लोग परेशान होकर रातोंरात गाँव छोड़कर चले गए।साथ ही श्राप भी देकर चले गए इस कारण यह शापित गाँव भी कहलाता है। लेकिन अब राजस्थान सरकार ने इसे पर्यटन स्थल का दर्जा दे दिया है।इस कारण अब यहां रोजाना हज़ारों की संख्या में देश एवं विदेश से पर्यटक आते रहते है।
5. जीपी ब्लॉक, मुंबई [GP Block, Mumbai]
यह भी काफी डरावनी जगहों में शुमार है, यहां कई विचित्र घटनाएं घटती रहती हैं। माना जाता है कि इस दो मंजिला इमारत में बुरी आत्माओं का बसेरा हैं।
स्थानीय लोगों का कहना हैं की यहां कई बार चार लड़कों को घर के अंदर टेबल पर धीमी मोमबत्ती की रोशनी में बीयर पीते हुए देखा है और लड़कियों को भी लाल कपड़े पहनकर अंदर जाते देखा है।
इस इमारत की छत पर अकसर इन चार सायों को देखा जाता है।
इन्हें भी देखें –
- मोदी सरकार की योजनाओं की सूची (List of Pradhan Mantri Yojana in Hindi)
- संचार क्या है? (What is Communication in Hindi) – जाने हिंदी में।
- सपना चौधरी का जीवन परिचय (Sapna Choudhary Biography in Hindi)
- घरेलू ब्यूटी टिप्स हिंदी में (Home Beauty Tips in Hindi) – जाने हिंदी में।
- धूम्रपान छोड़ने के आसान तरीके (Easy Way to Stop Smoking in Hindi)
- स्वामी विवेकानंद की जीवनी (Swami Vivekananda biography in Hindi)
??☠️???
Dar laga pad kar
aapne is article me apni baat ko bahut achhe tarike se samjhaya hai.
thanks for sharing such a useful post…. keep sharing
Ohh amazing article, thanks to share this to us, keep it up
Thanks for sharing interesting post